फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPO Lucknow: जीपीओ में एक से चार तक बंद रहेगी स्पीड पोस्ट, पार्सल व डाक सेवाएं

Wed, 30 Jul 2025 10:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ जीपीओ में पहली अगस्त की रात आठ बजे से चार अगस्त की सुबह 10 बजे तक जीपीओ में सभी सार्वजनिक लेनदेन सेवाएं निलंबित रहेंगी।
विज्ञापन
जीपीओ, लखनऊ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक विभाग के सर्वर अपग्रेडेशन व आईटी एप्लीकेशन के नए वर्जन से संबंधित कार्य के चलते एक से चार अगस्त तक डाक सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, पार्सल व बचत बैंक सेवाओं के काम नहीं होंगे।

विज्ञापन


जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर ने बताया कि डाक विभाग अगली पीढ़ी के एप्लीकेशन लॉन्च कर रहा है, जो डिजिटल उत्कृष्टता की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्नत प्रणाली, अपग्रेडेड सर्वर व सॉफ्टवेयर चार अगस्त से जीपीओ में लागू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें - पड़ताल में खुलासा : निजी एंबुलेंस वसूल रहीं फ्लाइट से महंगा किराया, मरीजों की दलाली का चल रहा सिंडिकेट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में जनगणना: जो जहां पर रह रहा, वह वहीं पर गिना जाएगा, 1 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 की अवधि में होगी गिनती


ऐसे में उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्बाध एवं सुरक्षित रूप से काम हो सके, इसके लिए पहली अगस्त से सेवाएं बाधित होंगी। अधिकारियों ने बताया कि पहली अगस्त की रात आठ बजे से चार अगस्त की सुबह 10 बजे तक जीपीओ में सभी सार्वजनिक लेनदेन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें