फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती: किताबी कीड़े हैं तो नहीं मिलेगी नौकरी

Wed, 10 Sep 2014 04:59 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जो युवा केवल किताबी कोर्स के चक्कर में अपने आसपास, गांव-समाज से खास वास्ता नहीं रखते, लेखपाल की नौकरी में उनकी राह कठिन हो सकती है।
विज्ञापन


सरकार लेखपाल भर्ती की जो नई नियमावली बना रही है, उसमें ग्रामीण समाज और विकास का भी 20 नंबर तय कर दिया गया है। इस नियमावली को जल्द ही कैबिनेट से पास करवाकर भर्ती शुरू करने की तैयारी है।

राजस्व विभाग में लेखपाल के करीब 7000 पद रिक्त हैं। इंटरव्यू का नंबर बढ़ाने के लिए सरकार लेखपाल भर्ती नियमावली में बदलाव कर रही है। वर्तमान में लेखपाल भर्ती के अंतर्गत 100 नंबर की चयन प्रक्रिया का प्रावधान है।
विज्ञापन


इसमें 90 नंबर की लिखित परीक्षा और दस नंबर का इंटरव्यू होता है। विभाग ने इंटरव्यू का नंबर 10 से बढ़ाकर 20 करने के लिए लिखित परीक्षा 80 नंबर की, कराने का फैसला किया है। लिखित परीक्षा के 80 नंबर का पेपर चार खंडों में होगा।
विज्ञापन

इस तरह होगी परीक्षा

परीक्षा में जनरल हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्रामीण समाज व विकास से जुड़े 20-20 नंबर के सवाल पूछे जाएंगे। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जल्द ही नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी।

इसके बाद रिक्त पदों की चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो जाएगा। सरकार चकबंदी विभाग के लेखपालों की भी भर्ती की तैयारी कर रही है। उसकी भर्ती नियमावली भी 80 नंबर की लिखित परीक्षा और 20 नंबर के इंटरव्यू के आधार पर बनेगी।

100 नंबर की होगी चयन प्रक्रिया
सामान्य हिंदी - 20 नंबर
गणित - 20 नंबर
सामान्य ज्ञान - 20 नंबर
ग्रामीण समाज और विकास -20 नंबर
इंटरव्यू - 20 नंबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें