फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार की तारीफ कर राज्यपाल ने पेश किया नए वित्त वर्ष का एजेंडा

Fri, 09 Feb 2018 01:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्यपाल राम नाईक ने बृहस्पतिवार को विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही नए वित्त वर्ष के लिए सरकार के एजेंडे की झलक पेश की।

विज्ञापन


सुशासन और ‘सबका साथ-सबका विकास’ को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के इरादे पहले दिन से ही स्पष्ट हैं जिनका निर्णयों व नीतियों में सकारात्मक परिणाम दिख रहा है।

अभिभाषण में योगी सरकार द्वारा गुंडा माफिया पर लगाम, संगठित अपराध पर रोक के लिए यूपीकोका कानून बनाने की पहल, जमीन पर अवैध कब्जे हटाने केलिए एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स के गठन, युवाओं के रोजगार के लिए कौशल विकास के कार्यों पर खासा जोर नजर आया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने योगी सरकार की नई योजनाओं की जानकारी देने के साथ मोदी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का खाका भी पेश किया। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया:’ के आदर्श को अपनाते हुए सभी वर्गों, विशेषकर किसानों, गरीबों, वंचितों, शोषितों व समाज के उपेक्षित वर्ग के लिए कार्य कर रही है।

राज्यपाल ने दिखाई नए बजट की झलक
- मुख्यमंत्री बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना आएगी।
- हर खेत तक पानी : 2000 करोड़ रुपये से मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई फंड स्थापित होगा।
- आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के बीच सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक मिनी ग्रीन ट्यूबवेल योजना शुरू होगी।
- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन पद्धति से शुरू कर देंगे।

- एक जनपद-एक उत्पाद कार्यक्रम शुरू, अमल होगा तेज।
- 166 पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज शुरू होंगे।
- पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक महिला बटालियन गठित होगी।
- बेरोजगार कृषि स्नातकों व कृषि में प्रशिक्षित युवाओं के लिए कृषि स्वावलंबी योजना आएगी। 1000 एग्री जंक्शन स्थापित होंगे।

- पिपराइच-गोरखपुर व मुंडेरवा बस्ती में नई चीनी मिल स्थापित होगी।
- निगम क्षेत्र की मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल मेरठ व सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल बागपत का विस्तारीकरण होगा।
- केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना शुरू होगी।
- बाणसागर नगर, कचनौधा बांध, मध्यगंगा नहर परियोजना स्टेज-2, अर्जुन सहायक परियोजना तेजी से पूरी करेंगे।

विज्ञापन

राज्यपाल ने इनका भी किया जिक्र

विधानभवन में अभिभाषण पढ़ते राज्यपाल रामनाईक। - फोटो : amar ujala
- स्प्रिंकलर एवं ड्रिप इरिगेशन सिस्टम के साथ ही संकटग्रस्त ब्लॉकों के लिए राज्य भूजल संरक्षण मिशन शुरू होगा।
- एसजीपीजीआई में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की स्थापना से 200 बेड बढ़ेंगे। रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत होगी।
- केजीएमयू में ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट शुरू होगी।
- राजकीय आयुर्विज्ञन संस्थान ग्रेटर नोएडा में 2018-19 से एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

- दो नए राजकीय होम्योपैथिक  मेडिकल कॉलेज व राजकीय होम्योपैथिक औषधि परीक्षणशाला की स्थापना होगी।
- ग्रामीण क्षेत्रों में 100 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज व राजकीय यूनानी औषधि परीक्षणशाला की स्थापना होगी।
- अमेठी, कौशांबी, सोनभद्र, उरई-जालौन, संतकबीर नगर, सहारनपुर, देवरिया, ललितपुर, कानपुर देहात व बलिया में 50 शय्या के एकीकृत चिकित्सालय स्थापित होंगे।
- दुग्ध क्रांति लाने के लिए डेयरी विकास फंड स्थापित होगा। मथुरा में एक लाख लीटर दैनिक क्षमता की मल्टी प्रोडक्ट डेयरी प्लांट की स्थापना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें