राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में राम गोविंद ने कहा, भगवा आस्था का प्रतीक है लेकिन इन्होंने (भाजपा) इसे आलोचना का प्रतीक बना दिया। नरक चतुर्दशी के दिन सीएम योगी ने अयोध्या में दिवाली मना दी जबकि उस दिन यम का दीपक जलता है।
अर्धकुंभ को कुंभ और कुंभ को महाकुंभ बना दिया। यह सनातन धर्म से छेड़छाड़ है। यह कदम हिंदू धर्म की आस्थाओं को तोड़ना-मरोड़ना है। चौधरी ने कहा, योगी खुद ही लोकतांत्रिक नहीं हैं। उन्होंने कासगंज हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा व बजरंग दल के लोगों ने मुसलमानों पर हमला किया। गोली चलाने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरकार निर्दोषों को फंसा रही है।