इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के न्यायिक कार्य मंगलवार से गोमतीनगर विभूति खंड स्थित नई इमारत में होंगे।
आज सुबह 9.43 मिनट पर राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बाबासाहेब भोसले की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।
रा्ज्यपाल ने हाईकोर्ट की नई इमारत के चक्र महल में ध्वजारोहण किया।
इससे पहले सोमवार को हाईकोर्ट की पुरानी इमारत में जजों और अधिवक्ताओं ने फुलकोर्ट रेफरेंस आयोजित कर भवन को अलविदा कहा। इस दौरान इमारत के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया।