फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरैशी भी नहीं बैठे चुप, सरकार पर बरसे!

Sat, 19 Jul 2014 11:51 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र के बलसिंहखेड़ा में गैंगरेप के बाद युवती की हत्या के मामले में राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने यह भी पूछा है कि इस वहशियाना वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है?

मोहनलालगंज में गैंगरेप के बाद युवती की हत्या के मामले का संज्ञान लेते हुए राजभवन शुक्रवार सुबह से ही हरकत में आ गया।

कुरैशी ने कहा ब्यौरा दो

राज्यपाल ने इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल सरकार से रिपोर्ट मंगाने को कहा।

राज्यपाल के निर्देश के बाद राजभवन से मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव गृह राकेश बहादुर तथा डीजीपी एएल बनर्जी को पत्र भेजकर पूरी घटना और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया।

राजभवन के सूत्रों का कहना है कि डॉ. कुरैशी ने इसे वहशियाना वारदात बताते हुए गंभीर चिंता जताई है।

राजभवन से रिपोर्ट तलब कर लिए जाने से शासन में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

राज्यपाल को दी गई रिपोर्ट

मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी तक नीचे के अधिकारियों से इस वारदात और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी लेने तथा वारदात में शामिल लोगों की धरपकड़ के लिए की जा रही कार्रवाई की सूचना लेते रहे ताकि राजभवन को तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजी जा सके।

सूत्रों का कहना है कि देर शाम गृह विभाग की ओर से राजभवन को रिपोर्ट भेजकर युवती की शिनाख्त हो जाने तथा वारदात में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित किए जाने की जानकारी देते हुए कहा गया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करके पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट में वारदात की जानकारी मिलने के बाद शासन स्तर पर की गई कार्रवाई का भी ब्यौरा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें