प्रदेश सरकार ने संस्थागत वित्त तथा कर एवं निबंधन विभाग के पुनर्गठन का फैसला किया है। राज्य कर विभाग शासन स्तर पर नया विभाग होगा।
सरकार ने वाणिज्य कर विभाग का नाम बदलकर राज्य कर विभाग कर दिया है। इस नवगठित विभाग में वाणिज्य कर विभाग से होने वाले समस्त कार्य होंगे। वाणिज्य कर में शामिल संस्थागत वित्त अनुभाग को वित्त विभाग में शामिल कर दिया गया है।
इसके अलावा निबंधन विभाग का नाम बदलकर स्टांप एवं निबंधन विभाग कर दिया गया है। नवगठित विभागों के विभागीय कोड के निर्धारण के संबंध में अलग से दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।