फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल गुप्ता चुने गए आईपीएस एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, बैठक में कई मुद्दों पर पास हुए प्रस्ताव

Sat, 29 Dec 2018 03:33 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वीक के दौरान शनिवार को आईपीएस एसोसिएशन की बैठक में काडर प्रबंधन का मुद्दा छाया रहा। कहा गया कि आईपीएस अफसरों के काडर रिव्यू में संतुलन न होने की वजह से कई दिक्कतें आती हैं। जैसे हर वर्ष एक समान काडर न होने की वजह से पद कम या अधिक होना।

विज्ञापन


अधिकारियों की समय पर तैनाती न होना। अधिकारियों ने इसके लिए पिछले कुछ वर्षों के काडर व पोस्टिंग के आंकड़े भी रखे। कहा गया कि 2019 में काडर रिव्यू होना है। ऐसे में इस बार काडर रिव्यू वैज्ञानिक आधार पर किया जाए।

आईपीएस अफसरों ने विभाग के अराजपत्रित अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश की वकालत करते हुए उनके कार्य की एक तय अवधि लागू किए जाने की बात उठाई। बैठक में कहा गया कि नए आईपीएस अधिकारियों के लिए संरक्षक (मेंटर डीजी, आईजी, डीआईजी स्तर के) निश्चित किए जाएं जो उनका मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


मांग की गई कि विभाग आईपीएस अधिकारियों को विशेषज्ञ के रूप में विकसित करने के लिए योजना बनाए। सरकार और विभाग एसोसिएशन की समस्याओं को सुने व वरीयता से इनका निस्तारण करे। 

गोपाल गुप्ता बने आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष  
बैठक में आईपीएस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। डीजी ट्रेनिंग गोपाल गुप्ता एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए। यह पद काफी समय से खाली था। इनके अलावा आदित्य मिश्र उपाध्यक्ष, नीलाब्जा चौधरी सचिव तथा सभाराज सिंह व अभिषेक यादव सदस्य निर्वाचित हुए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें