फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: शराब के नशे में मारपीट में युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 06 Jul 2025 05:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली के भुलियापुर गांव में शराब के नशे में युवक की मौत हो गई। मामले में पत्नी ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के नशे में मारपीट के बाद शनिवार रात करनैलगंज के भुलियापुर निवासी मुकेश कुमार (24) की मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी के आरोपों के आधार पर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पत्नी का आरोप है कि मुकेश की पीट-पीटकर हत्या की गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अत्यधिक शराब के नशे में गिरने से मौत हुई है।

विज्ञापन


भुलियापुर निवासी मुकेश अपनी मां शिवदेवी और पत्नी ममता समेत परिजनों के साथ रहते थे। शनिवार शाम को मारपीट के बाद मुकेश की हालत गंभीर देखकर चौकीदार बृज कुमार ने करनैलगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी। चौकीदार ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद मुकेश को गंभीर हालत में पड़ा देखकर सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस मुकेश को इलाज के लिए करनैलगंज सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

 

ये भी पढ़ें - राजस्थान में सड़क हादसा: लखनऊ के दो लोगों की मौत, हाईवे पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में हुई दुर्घटना

ये भी पढ़ें - पंचायत सहायक व सफाईकर्मियों की आधार आधारित होगी हाजिरी, गांवों में चौपाल लगाकर दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन


इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि चौकीदार की सूचना पर शव को कब्जे में लिया गया। पत्नी की ओर से हत्या की बात कही गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया अत्यधिक शराब के नशे में होने से लड़खड़ाकर गिरने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि मां-बेटे के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में मां शिवदेवी ने भंभुआ पुलिस चौकी पहुंचकर बेटे मुकेश कुमार की शिकायत की थी। हालांक, पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। कुछ देर बाद मुकेश की ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


तीन भाईयों में सबसे बड़े थे मुकेश
मुकेश अपने तीन भाईयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी ममता, भाई बृजेश, लवकुश के साथ ही बहनें विनीता और प्रियंका हैं। परिजनों के मुताबिक, शराब के नशे में अक्सर परिजनों से विवाद करते थे। हालांकि, मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की गई है। वहीं पत्नी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें