फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमला: जम्मू रवाना होंगे दो अफसर, गोंडा जिलाधिकारी ने परिजनों से की बात, मदद का दिलाया भरोसा

Mon, 10 Jun 2024 12:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी पर हुए आतंकी हमले के बाद गोंडा प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। जिले से दो अधिकारियों को जम्मू भेजा जा रहा है।
 
विज्ञापन
गोंडा जिले के डीएम नेहा शर्मा ने परिजनों से बात की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर हुए आतंकी हमले के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। दो अफसरों को तत्काल जम्मू रवाना किया जा रहा है। गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने हमले में जख्मी दर्शनार्थियों के परिजनों से बातचीत करके उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिलाया। डीएम ने बताया कि हमले का शिकार हुए गोंडा के सभी दर्शनार्थी खतरे से बाहर हैं। सबका इलाज जम्मू में चल रहा है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही तत्काल मनकापुर एसडीएम, तहसीलदार और थानाध्यक्ष को छपिया के भिखारीपुर व मनकापुर भेजा गया। परिजनों से हमने फोन पर बात की। इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से तत्काल दो अफसरों को जम्मू रवाना किया जा रहा है। मजिस्ट्रेट और पुलिस क्षेत्राधिकारी रैंक के अफसर वहां जिले के घायलों के बेहतर उपचार और उन्हें वापस घर लाने का प्रबंध करेंगे।

ये भी पढ़ें - जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर फोकस, ओबीसी के साथ दलितों की हिस्सेदारी बरकरार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोदी 3.0: सरकार में पीएम समेत यूपी से 11 मंत्री, मोदी-2 के मुकाबले घटी मंत्रिमंडल में राज्य की हिस्सेदारी
विज्ञापन


कानपुर के दिनेश गुप्ता भी जख्मी, कटरा में भर्ती
गोंडा के सात लोगों के साथ कानपुर के जवाहरनगर निवासी दिनेश कुमार गुप्ता भी वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गये थे। छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखारीपुर के देवी प्रसाद गुप्ता रिश्ते में उनके बहनोई हैं। दिनेश को मिलाकर कुल आठ लोगों का समूह था। सात लोगों को जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दिनेश गुप्ता का इलाज कटरा स्थित राजकीय चिकित्सालय में हो रहा है। जबकि मनकापुर तहसील क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी देवी प्रसाद गुप्ता, नीलम गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, पलक गुप्ता, वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरिया मझगंवा निवासी राजेश गुप्ता व बिट्टन गुप्ता और गायत्रीनगर मनकापुर निवासी दीपक कुमार राय का इलाज जम्मू में चल रहा है।

छोटा कारोबार करते हैं देवी प्रसाद के परिजन
छपिया क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी देवी प्रसाद गुप्ता तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। मझले भाई का नाम हनुमान प्रसाद गुप्ता हैं जो मसकनवा-बभनान मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट धानेपुर मोड़ के पास पशुओं का चारा (चोकर, दलिया) की दुकान करते हैं। बगल में ही उनके पिता सूर्यनाथ गुप्ता किराने की दुकान करते हैं। छोटे भाई बजरंगलाल गुप्ता दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। घर पर देवी प्रसाद गुप्ता के पिता सूर्यनाथ गुप्ता माता इंद्रावती, भाई हनुमान प्रसाद गुप्ता, भाई हनुमान प्रसाद गुप्ता की पत्नी आरती गुप्ता, भतीजा अंश, भतीजी आराध्या और श्रृष्टि छोटे भाई की पत्नी डिंपल व बेटा विनायक रहते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें