फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: बाइक से ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा, तीनों की मौत, किसी ने भी नहीं पहन रखा था हेलमेट

Tue, 03 Oct 2023 10:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा

सार

राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में तीनों ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा  देहात कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-उतरौला मार्ग पर सोनबरसा मोड़ के पास मंगलवार को ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवक मरणासन्न हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में तीनों ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बलरामपुर के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के भड़वाजोत चमरूपुर निवासी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि उनका बेटा आकाश यादव ( 20) इसी गांव के रहने वाले अपने साथी विवेक यादव (20) और गांव के ही अमरेश यादव (20) के साथ मंगलवार सुबह किसी काम से बाइक से गोंडा शहर गया था। शाम तीनों घर लौट रहे थे। 

वह तीनों कोतवाली देहात क्षेत्र के सोनबरसा मोड़ के पास पहुंचे थे तभी धानेपुर की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में तीनों ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के निरीक्षक अपराध शशिकांत यादव ने बताया कि युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे में सिर में गहरी चोट लगने और अधिक रक्तस्राव होने की वजह से तीनों युवकों की मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें