फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर से शुरू होगा गोमतीनगर टर्मिनल का काम

Tue, 22 Jul 2014 10:06 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सात माह से धन की कमी के चलते ठप पड़े गोमतीनगर टर्मिनल का निर्माण कार्य सितंबर से फिर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए रेलवे विशेष बजट से टर्मिनल के दो नए प्लेटफॉम और आलीशान स्टेशन सहित अन्य निर्माण कराएगा।

रेल मंत्रालय के आदेश के बाद अब टर्मिनल का नक्शा और इसकी अनुमानित लागत का ब्यौरा पूर्वोत्तर रेलवे डीआरएम मुख्यालय ने गोरखपुर स्थित जोनल निर्माण मुख्यालय को भेज दिया है।

जोनल निर्माण मुख्यालय सितंबर तक टर्मिनल के नए निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लेगा।

राजनाथ सिंह ने लिखी थी चिट्ठी

दिसंबर 2013 में कुल 100 करोड़ के बजट वाले गोमतीनगर टर्मिनल के पहले चरण के लिए रेलवे ने 11 करोड़ रुपये से दो अतिरिक्त प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया था।

यहां लाइन बिछाकर गोमतीनगर हॉल्ट को स्टेशन का दर्जा दे दिया गया था।

पहले चरण का बजट खत्म होने के बाद रेलवे को अंतरिम बजट और रेल बजट में शेष 89 करोड़ रुपये में से लगभग 40 करोड़ मिलने की उम्मीद थी।

इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रेल बजट से पहले रेलमंत्री सदानंद गौड़ा को पत्र लिखकर गोमतीनगर टर्मिनल का काम तीन माह में पूरा करने के लिए बजट देने की मांग की थी।

बढ़ी 20 करोड़ रुपये की लागत

उनकी मांग पर अंतरिम व रेल बजट में कुल मिलाकर तीन करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई थी, जबकि टर्मिनल के निर्माण के लिए अब 20 करोड़ रुपये की लागत बढ़ गई है।

मात्र तीन करोड़ रुपये की व्यवस्था होने के कारण गोमतीनगर टर्मिनल के भविष्य पर संकट मंडराने लगा था।

इस बीच रेलमंत्री ने संसद में गोमतीनगर टर्मिनल के निर्माण के लिए विशेष बजट देने की घोषणा कर दी। अब रेलवे नए सिरे से टर्मिनल के बचे हुए काम को पूरा करने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट बना रहा है।

रेलवे तीन करोड़ रुपये से सितंबर तक प्लेटफार्मों का निर्माण शुरू कर देगा, जबकि दिसंबर तक उसे विशेष बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मिलेगा विशेष बजट

विशेष बजट के लिए रेलवे ने टर्मिनल का नए सिरे से नक्शा बनाकर उसकी अनुमानित लागत का प्रस्ताव भेजा है। अनुमानित लागत के आधार पर पूर्वोत्तर रेलवे के निर्माण मुख्यालय ने नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सितंबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। सूत्रों के अनुसार अब गोमतीनगर टर्मिनल पर दो अतिरिक्त प्लेटफार्म, स्टेशन भवन, यात्री विश्रामालय,टिकट बुकिंग काउंटर, वॉशिंग लाइन,रेलवे कर्मचारियों के आवास, भूमिगत पार्किंग और अन्य सुविधाओं के लिए अनुमानित लागत 120 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें