फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPMT: जानिए कब आएगा रिजल्ट

Tue, 22 Jul 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कम्बाइंड प्री मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी)-2014 की सभी उत्तर पुस्तिकाएं केजीएमयू के सीपीएमटी सेल पहुंच गईं।
विज्ञापन


सोमवार से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के साथ ही जल्दी से जल्द रिजल्ट घोषित करने की कवायद होगी।

केजीएमयू सेल का प्रयास है कि किसी भी तरह अगस्त के पहले सप्ताह में एमबीबीएस का सत्र शुरू हो जाए। रिजल्ट 28 जुलाई तक घोषित किए जाने की उम्मीद की जा रही है।

सीपीएमटी-2014 के चीफ को-ऑर्डिनेटर प्रो. एके सिंह ने बताया कि परिणाम हर हाल में 28 जुलाई या उससे पहले घोषित करने का प्रयास चल रहा है, जिससे शैक्षिक सत्र समय पर शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

तो भी पिछड़ेगा सत्र

एके सिंह ने आगे बताया कि हमने 20 जुलाई को सम्पन्न परीक्षा के लिए 15 जुलाई तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि घोषित की गई थी। तीन दिन पहले 12 जुलाई को ही एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए गए थे।

यही प्रयास रिजल्ट के लिए भी हैं। कोशिश की जा रही है कि परिणाम 28 जुलाई या इससे भी पहले घोषित कर दिए जाएं, जिससे समय पर काउंसलिंग शुरू हो फिर शैक्षिक सत्र।

उन्होंने बताया कि परीक्षा की लगभग एक लाख नौ सौ उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। अब रिजल्ट की तैयारी की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार एक अगस्त से एमबीबीएस का शैक्षिक सत्र शुरू हो जाना चाहिए लेकिन इस बार परीक्षा देर से होने के कारण ये संभव नहीं दिख रहा।

यदि 28 या उससे पहले रिजल्ट जारी कर दिया गया तो भी सत्र एक सप्ताह पिछड़ जाएगा। इसके लिए अनुमति ले ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें