फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: दो हफ्ते में मिलेगी गोमतीनगर को तीन नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे से मांगा प्रस्ताव

Sun, 02 Jan 2022 04:23 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से आने वाले समय में मुंबई, माता वैष्णो देवी कटरा व कामाख्या
के लिए भी ट्रेनें मिलेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को दो हफ्ते के अंदर तीन ट्रेनों का तोहफा मिल सकता है। गोमतीनगर से मुंबई, माता वैष्णो देवी कटरा व कामाख्या के लिए इन ट्रेनों का संचालन होगा। रेलवे बोर्ड की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन से इन ट्रेनों के बाबत नए सिरे से प्रस्ताव मांगा गया है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी शनिवार को ही रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व सीईओ बनाए गए हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि गोमतीनगर स्टेशन के कद को बढ़ाने के लिए जो प्रयास चल रहे थे, उनमें तेजी आएगी और कायाकल्प हो सकेगा।

दरअसल, गोमतीनगर स्टेशन पहले एक हाल्ट था। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी का सपना था कि गोमतीनगर स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाए। शुरुआत में यहां दो नए प्लेटफार्म बनाकर रेलवे ने इसे हाल्ट की जगह स्टेशन बनाया, जिसके बाद दो और प्लेटफॉर्म बनाए गए। वॉशिंग पिट बनी, जबकि अब इसे आरएलडीए की ओर से विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में तब्दील किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने लखनऊ से माता वैष्णो देवी कटरा, लखनऊ से कामाख्या के अलावा मुंबई के लिए पुष्पक एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। इन ट्रेनों के लिए रैक भी आवंटित की जा चुकी है। चूंकि अब पूर्वोत्तर रेलवे जीएम बोर्ड के चेयरमैन बन गए हैं, ऐसे में इन ट्रेनों को चलाने की योजना को तेजी मिलने की उम्मीद है।

गोरखपुर मुख्यालय के आला अधिकारी बताते हैं कि आचार संहिता लागू होने से पहले इन तीनों ट्रेनों की सौगात गोमतीनगर को मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के लिए वक्त भी मांगा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें