फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने भगवान परशुराम की मूर्ति का किया अनावरण, विजय रथ यात्रा जारी

Sun, 02 Jan 2022 02:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि इन चुनाव में प्रदेश में बदलाव होना तय है।
विज्ञापन
भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ में विजय रथ यात्रा लेकर निकले हैं। इस कड़ी में उन्होंने जिले में कई जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। महुरा कलां गांव में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया है। परशुराम का फरसा 68 फुट का है। अनावरण के दौरान 551 वेद पाठक मंत्रोच्चार कर रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि ये नया वर्ष तारीख बदलने से आया है। हमें उम्मीद है कि इस नए वर्ष में उत्तर प्रदेश में भी बदलाव होगा। प्रदेश का किसान, नौजवान और व्यापारी कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो बदलाव ना चाहता हो।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जहां विकास होना चाहिए था वो पूरी तरह ठप दिखाई दे रहा है। लगभग साढ़े 4 साल से ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश की जनता को दुख तकलीफ और परेशानी मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलना चाहिए था लेकिन नहीं मिली। अखिलेश यादव ने कहा कि जैन समाज अल्पसंख्यक है । यह समाज मेहनती है। इस समाज का शोषण किया जा रहा है। छापे की कार्रवाई भी इसी शोषण का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर हर समाज और हर वर्ग को साथ लेकर प्रदेश का विकास किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें