फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने मोबाइल पर बात करने से मना किया तो कर लिया खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के ग्वारी गांव में किराए पर रहने वाले लक्ष्मण की 14 साल की साली ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान जीजा पहुंच गया। उसने मोबाइल पर बात करने से मना किया। इसी से नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार अखिलेश चंद्र पांडेय के मुताबिक, मूलरूप से बहराइच के रहने वाले लालमन की 14 साल की बेटी व बेटा सुनील एक साल से अपनी बहन के साथ ग्वारी गांव में रहते हैं। सभी मिलकर दूसरों के घरों में काम करते हैं। सात माह से वह विस्तार इलाके में एक मकान में काम कर रही थी। जीजा लक्ष्मण के मुताबिक, कुछ दिनों से वह मोबाइल पर किसी से बात करती थी। रविवार देर शाम को भी वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसी बात पर उसे फटकार लगाई। मोबाइल पर बात करने से मना किया था।
सोमवार सुबह साइकिल लेकर काम करने गई विस्तार इलाके में गई थी। वहां तीसरी मंजिल पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर मालिक ने कॉल कर जानकारी दी। सभी लोग गोमतीनगर विस्तार काम करने वाले घर पर पहुंची। वहां से अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, परिवारीजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतका के परिवार में मां रंजना व पांच भाई-बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें