लखनऊ में इटौंजा के शाहपुर चौराहे पर आठ अक्तूबर को खाद के गोदाम में मिले खानपुर निवासी युवक आशीष यादव के शव के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की तफ्तीश के अनुसार, युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी।
पुलिस ने इस मामले में युवक आशीष यादव के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर इस बार की जानकारी जुटाई है कि युवक आशीष के एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। कुछ लोगों को यह प्रेम प्रसंग रास नहीं आ रहा था और इसी के चलते युवक की हत्या की गई। क्षेत्राधिकारी डॉक्टर हिरदेश कठेरिया ने बताया कई अहम सुराग मिले हैं इस मामले में 4 लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
गौरतलब है कि खानपुर निवासी युवक आशीष यादव 5 अक्तूबर को लापता हो गया था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट इटौंजा थाने में 7 अक्तूबर को दर्ज कराई गई थी। 8 अक्तूबर को शाहपुर चौराहे पर स्थित गोदाम में युवक की सड़ी गली लाश मिली थी। 8 अक्तूबर की देर रात मृतक युवक आशीष यादव के पिता हरनाथ ने थाने में हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक आशीष यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या कर ना पाया गया था।