फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने खाईं नींद की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में रैप्सोडी की धूम के बीच मंगलवार को बीडीएस छात्रा द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने की खबर के बाद संस्थान में खलबली मच गई। छात्रा के साथियों ने बताया कि उसने नींद की गोलियां खा लीं थीं। इसके बाद प्रॉक्टर समेत सभी प्रमुख पदाधिकारियों को सूचना दी गई। छात्रा को तुरंत इमरजेंसी ले जाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन

केजीएमयू में 2017 बैच की छात्रा छात्रावास में ही रहती है। दोपहर को बाकी छात्राएं रैप्सोडी में थीं जबकि यह छात्रा अपने कमरे में ही रुकी हुई थी। दोपहर को खाना खाने के लिए जब छात्राएं गईं तो उसकी हालत देखकर परेशान हो उठीं। छात्रा के नींद की गोलियां खाने की बात डॉक्टरों को बताई। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि बीडीएस छात्रा के साथियों ने उसकी हालत खराब होने की सूचना दी थी। प्राथमिक इलाज के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ है। खतरे की कोई बात नहीं है। पारिवारिक समस्या की वजह से शायद उसने नींद की गोलियां खा ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें