फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, फिर बांधकर गन्ने के खेत में छोड़ा

Thu, 05 Dec 2019 02:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सीतापुर कोतवाली क्षेत्र में बथुवा बीनने गई एक किशोरी को दो लोगों ने अगवा कर लिया और गन्ने के खेत में बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। मंगलवार को किशोरी गन्ने के खेत में बंधी हुई बेहाल स्थित में पड़ी मिली। चंगुल से छुटने के बाद उसने सारी घटना बताई।

विज्ञापन


एसपी ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पंद्रह वर्षीय किशोरी सोमवार को दिन में ही गांव के दक्षिण खेतों में बथुवा बीनने गई थी। वहां पहले से मौजूद दो लोगों ने उसे दबोच लिया।

उसके बाद बंधक बना कर गन्ने के खेत में अगवा कर ले गए। जहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम तक किशोरी जब घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से की जा रही पूछताछ

मंगलवार की सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की गई। इस बीच किशोरी गांव के पड़ोस के एक किसान के खेत में बदहवास हालत में पड़ी मिली। किशोरी के मुंह, हाथ, पैर बंधे थे। किशोरी का भाई उसे बंधन मुक्त कर उसे घर लाया। घर पहुंचकर उसने आपबीती परिवारीजनों को सुनाई।

इस बाबत किशोरी ने थाना क्षेत्र के लोहरवाडीह निवासी रूपेश व बल्देवपुर निवासी योगेंद्र पर आरोप लगाया है। खबर पाकर एसपी एलआर कुमार, सीओ ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया है।

कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। आरोपियों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें