फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को जलाने पर अखिलेश बोले- सामूहिक इस्तीफा दे सरकार, कांग्रेस ने कहा- जंगलराज

Thu, 05 Dec 2019 02:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने के दुस्साहस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार को मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सामूहिक इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट में ही कोर्ट से गुहार लगाई कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के समुचित उपचार व सुरक्षा के लिए निर्देश दिए जाएं। वहीं, कांग्रेस ने भी योगी सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा और कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा की परवाह ही नहीं है।
 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हमारा प्रतिनिधि मंडल उन्नाव जाएगा और पीड़िता के लिए सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

मैनपुरी घटना पर भी पत्र लिखने के बाद जागी योगी सरकार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। सरकार महिलाओ की सुरक्षा के मुद्दे पर बेफिक्र है। मैनपुरी में छात्रा के साथ हुई घटना पर सरकार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पत्र लिखने के बाद जागी।

लल्लू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। सरकार किसानों के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। देश की जीडीपी घटकर 4.5 फीसदी पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने कहा था कि हम पराली खरीदेंगे लेकिन किसानों पर मुकदमा लिखकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। कृषि में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों पर टैक्स लगा दिया गया है। ये सरकार किसान विरोधी है और अब जनता पर अत्याचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर ही 14 दिसंबर को दिल्ली में रैली की जा रही है। जिसमें यूपी के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें