लखनऊ में सिविल अस्पताल के पास मंगलवार को एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शिवानी की गर्दन पतंग के मांझे से बुरी तरह कट गई। सड़क पर बेहोश शिवानी को राहगीर मनोज सिंह चौहान ने सिविल पहुंचाया। तीन घंटे भर्ती रहने के बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया।
कल्याणपुर निवासी शिवानी खरीदारी करने स्कूटी से अमीनाबाद बाजार को निकली थीं। सिविल अस्पताल से आगे अचानक पतंग का मांझा उसकी गर्दन में फंस गया। घायल शिवानी घबराहट में सड़क पर ही बेहोश हो गईं। उधर से गुजर रहे मनोज ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया।