फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व लेखपाल भर्ती प्रस्ताव की वजह से फंसी 1500 चकबंदी लेखपालों की भर्ती

Wed, 24 Oct 2018 06:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
job
विज्ञापन

राजस्व लेखपाल की भर्ती का प्रस्ताव न आने से चकबंदी लेखपालों की भर्ती भी फंस गई है। दोनों ही संवर्गों के प्रस्ताव फाइनल होने से करीब 6000 रिक्तियों के लिए एक साथ भर्ती शुरू हो सकेगी।

विज्ञापन


चकबंदी लेखपाल के करीब 1500 पद रिक्त हैं। विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को काफी पहले प्रस्ताव भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्व लेखपाल के रिक्त पदों पर भी जल्द से जल्द भर्ती का निर्देश दे चुके हैं। राजस्व लेखपाल के करीब 4500 पद रिक्त हैं।
 
आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि चकबंदी व राजस्व लेखपाल की भर्ती के लिए योग्यता व प्रक्रिया लगभग समान है। आयोग दोनों ही पदों की भर्ती के लिए संयुक्त रूप से आवेदन मांगना चाहता है। संयुक्त प्रतियोगी चयन प्रक्रिया से आयोग और अभ्यर्थियों, दोनों को आसानी होगी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को अलग-अलग दो बार आवेदन नहीं करना पड़ेगा। दो बार परीक्षा नहीं देनी होगी। आयोग का समय व खर्च बचेगा और दोनों ही विभागों के रिक्त पद जल्दी भरे जा सकेंगे, लेकिन राजस्व लेखपाल के रिक्त पदों का प्रस्ताव आयोग को अब तक नहीं मिला है। इससे चकबंदी लेखपालों की भर्ती भी आगे नहीं बढ़ पा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें