फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे ने दी मंडप से उठा ले जाने की धमकी तो फंदे से लटक गई छात्रा

Sat, 04 Aug 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के आलमबाग इलाके में शोहदे और उसके दोस्तों की धमकी से परेशान 11वीं की एक छात्रा ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। चार साल से परेशान किए शोहदे ने बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में उसके माता-पिता से गालीगलौज के साथ धमकाया और शुक्रवार को दो दोस्तों को लेकर फिर उसके घर पहुंचा।
विज्ञापन


घर में अकेली छात्रा को किसी और से शादी करने पर मंडप से उठा ले जाने की धमकी दी। घर लौटे छोटे भाई-बहनों ने फंदे से शव लटका देख शोर मचाया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धमकी और खुदकुशी के लिए मजबूर करने का अभियोग दर्ज किया है। 

प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह ने बताया कि मोहल्ला भिलावां में गंगा रावत की बेटी शिवानी (18) ने सुबह अपने माता-पिता के काम पर और छोटे भाई बहनों के स्कूल जाने के बाद कमरे में पंखे के कड़े से साड़ी का फंदा कसकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


वह 11वीं की छात्रा थी। आठवीं में पढ़ने वाली छोटी बहन मोहिनी, ज्योति, कशिश और भाई अंकित दोपहर में घर लौटे। दरवाजा खटखटाया। आहट न होने पर किसी तरह दरवाजा खोलकर घर में दाखिल हुए। शिवानी का शव लटका देखकर आसपास के लोगों को जानकारी दी।

पुलिस के हड़काने पर कर लिया था समझौता 

डेमो - फोटो : अमर उजाला
एक घर में चौकाबर्तन करने गई अपनी मां रेखा और ठेला चालक पिता को बुलाया। माता-पिता ने मोहल्ला जयप्रकाशनगर निवासी दुर्गेश उसके दोस्त बच्चा और बिक्कू पर अपनी बेटी को धमकाने और खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इस पर प्राथमिकी दर्ज करके शव मॉर्च्युरी भेजा गया। तीनों आरोपी ई-रिक्शा चालक बताए जा रहे हैं। 

बेटी के शव के पास रो रही रेखा ने पुलिसकर्मियों को बताया कि दुर्गेश ने करीब चार साल से शिवानी को तंग कर रखा था। इस पर कृष्णानगर थाने में शिकायत की थी। पुलिस के हड़काने पर दुर्गेश ने समझौता कर लिया था।

कुछ दिनों शांत रहने पर हरकत शुरू की। इस बार भी पुलिस ने उसे सख्त हिदायत दी। दुर्गेश को पीछे पड़ा देखकर माता-पिता ने पारा क्षेत्र के एक युवक से शिवानी का रिश्ता तय किया। छह महीने पहले मंगनी हुई और 16 दिसंबर को शादी थी। 
विज्ञापन

बदनाम करने की दी धमकी

- फोटो : डेमो
शिवानी की शादी की भनक लगने पर दुर्गेश के माता-पिता ने शिवानी के घर जाकर रिश्ते की बात चलाई, लेकिन गंगा व रेखा ने मना कर दिया। आरोप है कि दुर्गेश ने अन्य लोगों से दबाव बनाया। इसके बाद वह बृहस्पतिवार रात को शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और गालीगलौज की।

शिवानी की शादी किसी और से करने पर पूरे परिवार की हत्या, लड़की को बदनाम करने और मंडप से उठा ले जाने की धमकी दी। दुर्गेश शुक्रवार को दोनों दोस्तों को लेकर गंगा रावत के घर पहुंचा, जहां अकेली शिवानी को बुरी तरह धमकाया। आजिज आकर शिवानी ने फांसी लगा ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें