फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो वायरल होने से आहत किशोरी ने जान दी, तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 10 Dec 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
अमेठी में संग्रामपुर क्षेत्र के युवकों ने एक किशोरी की जबरन अश्लील फोटो ले ली। इसके बाद उस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे आहत होकर किशोरी ने शनिवार रात जहर खाकर जान दे दी। इस घटना से किशोरी के परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।यह घटना संग्रामपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ हुई। उसके पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि हरिश्चंद्र यादव, सुनील वर्मा और शिवम वर्मा नामक युवकों ने मिलकर उसकी 15 वर्षीया पुत्री की मोबाइल से जबरन अश्लील फोटो खींच ली थी।

उस फोटो को युवकों ने एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि फोटो वायरल करने के बाद आरोपी किशोरी पर अनैतिक दबाव बना रहे थे। इस पर किशोरी ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

- फोटो : डेमो
फोटो वायरल होने से किशोरी काफी आहत थी। शनिवार रात किशोरी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसकी मौत की जानकारी होने पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। पीड़िता के पिता ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामले की नामजद तहरीर थाने में दी है।

उस तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पीड़ित पिता ने तहरीर में जहर खाकर खुदकुशी करने का जिक्र किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें