फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में शराब पीकर किया गाली गलौज, बाहर निकलते ही हो गई हत्या

Mon, 10 Dec 2018 02:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक
विज्ञापन

भारत नगर इलाके में बर्थडे पार्टी से बाहर निकालने पर एक युवक ने पिता और भाई के साथ मिलकर दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। बीच बचाव करने वाले उसके भाई के सिर पर ईंट मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। मृतक की शिनाख्त दीपक (25) के रूप में हुई है।  

विज्ञापन


शनिवार देर रात पुलिस ने फरार आरोपी कैलाश, उसके पिता जयदेव और भाई लोकेश को गिरफ्तार कर लिया।  इनके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। पूछताछ में कैलाश ने बताया कि पार्टी में बेइज्जत करने की वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

कबीर नगर निवासी दीपक निजी कंपनी में काम करता था। उसकी बहन शादीशुदा है और पड़ोस में ही रहती है। शनिवार रात उसकी बहन ने घर में अपने जन्मदिन की पार्टी रखी थी। दीपक भाई निक्कू और दोस्त कैलाश के साथ पार्टी में पहुंचा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान कैलाश पार्टी में शराब पीकर गाली गलौज करने लगा। इससे नाराज दीपक की बहन और जीजा धर्मा ने उसे डांटा। साथ ही घर से चले जाने के लिए कहा। इसके बाद कैलाश वहां से निकल गया। पार्टी खत्म होने के बाद दीपक भी अपने भाई के साथ घर जाने लगा। रास्ते में उन्हें कैलाश अपने घर के सामने मिल गया। 

वहां कैलाश ने दीपक के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर कैलाश के पिता जयदेव और लोकेश भी पहुंच गए। इस बीच कैलाश ने दीपक के जांघ पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। निक्कू ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो लोकेश ने उसके सिर पर ईंट मार दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।  

पुलिस ने घायल भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां ज्यादा खून निकलने की वजह से डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। निक्कू के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर देर रात पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें