फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही शादी में लड़की ने क्यों बुला लिया पुलिस को?

Thu, 23 Apr 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,वाराण्ासी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के पक्की बाजार इलाके में बुधवार को एक किशोरी ने अपनी शादी रुकवाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर पुलिस बुला ली और खुद को नाबालिग बताते हुए अधिक उम्र के लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि परिवार वाले उसकी इच्छा के खिलाफ जबरन अधिक उम्र के युवक से शादी करना चाहते हैं। पुलिस ने उसकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीडब्लूसी के चेयरमैन को बुलवाया गया। जहां उन्होंने किशोरी को नारी संरक्षण भेज दिया है।

पक्की बाजार में रहने वाले एक मजदूर ने अपनी पुत्री की शादी लहरतारा में तय की थी। बुधवार को बारात आने वाली थी। बारात आने से ठीक पहले दुल्हन ने पुलिस को फोन कर परिवार वालों पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

नाबालिग लड़की ने शादी से किया इनकार

कैंट पुलिस महिला सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंची तो परिवार वाले दुल्हन को बालिग बताने लगे। लेकिन दुल्हन ने खुद को नाबालिग बताया और शादी से इंकार कर दिया।

मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने सीडब्लूसी के चेयरमैन को सूचना दी। वह मौके पर पहुंची और शादी रुकवाने के बाद किशोरी को नारी संरक्षण गृह भेज दिया।

सीओ कैंट विनोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने जबरन शादी कराने की शिकायत की थी। सीडब्लूसी चेयरमैन ने किशोरी को नारी संरक्षण भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें