फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दवाइयों पर नहीं खर्च होंगे ज्यादा पैसे, अस्पतालों में मिलेंगी जेनेरिक दवाएं

Thu, 10 Aug 2017 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
करार पर हस्ताक्षर करते मंत्रीगण
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के निवासियों को सस्ती दवाएं उपलब्‍ध कराने के लिए राज्य सरकार जिला एवं सामुदायिक केंद्रों पर एक हजार जन औषधि केंद्र खोलेगी।
विज्ञापन


गुरुवार को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की मौजूदगी में जन औषधि केंद्र खोलने को लेकर करार हुआ।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंदाविया ने बताया कि प्रदेश में 303 निजी जन औषधि केंद्र चल रहे हैं, जिनमें 600 जेनेरिक दवाईयां मिल रही हैं। इस करारा के साथ सरकारी अस्पतालों में भी जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। साथ ही जेनेरिक दवाओं की संख्या को बढ़ाकर एक हजार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि जन औषधि केंद्र सरकारी अस्पतालों में खोलने के लिए उन्हें नियमों में बदलाव करना पड़ा।

अभी तक सरकारी अस्पतालों में कोई भी कमर्शियल एक्टिविटी पूरी तरह से प्रतिबंधित थी। जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सरकार को नियमावली में बदलाव करना पड़ा। सरकार की इस पहले के साथ ही प्रदेश वासियों को महंगी दवाओं के बोझ से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें