फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज की पत्नी पर हमला: गैंगस्टर बोला- ये साहब की पत्नी हैं, आज इन्हें ठीक कर देते हैं, पढ़ें- इसके बाद क्या हुआ

Sat, 05 Mar 2022 08:36 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या।

सार

पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि मनुज मल्होत्रा एक केस में गैंगस्टर का आरोपी है। प्रभारी निरीक्षक कैंट अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट अभिषेक बगड़िया की पत्नी को गैंगेस्टर के आरोपी ने कार से कुचलने का प्रयास किया। सफल न होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। वारदात दोपहर 2:15 बजे जिंगल बेल एकेडमी स्कूल के सामने हुई। जज के चालक की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गैंगेस्टर कोर्ट के जज अभिषेक बगड़िया की छह वर्षीय पुत्री जिंगल बेल एकेडमी में पढ़ती है। छुट्टी होने पर उसे लाने के लिए उनकी पत्नी, ड्राइवर शक्ति सिंह के साथ दोपहर करीब सवा दो बजे स्कूल गई थीं। जब वह स्कूल के पास पहुंचीं तो एक एसयूवी में सवार दो लोगों ने उनकी पत्नी को घेर लिया।

 

दोनों आरोपी चालक व जज की पत्नी पर हमलावर हो गये
वे लोग कह रहे थे कि यह जज साहब की पत्नी हैं, जहां हमारा मुकदमा चल रहा है। आज हम इन्हें ठीक कर देते हैं और जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों लोग उनके चालक व उनकी पत्नी पर हमलावर हो गये। उन्होंने भागकर जान बचाई तो इन लोगों ने एसयूवी से उन्हें कुचलने का प्रयास किया। किसी तरीके से जान बचाकर वह घर पहुंचीं और मामले की सूचना अपने पति को दी।

 
विज्ञापन

मनुज मल्होत्रा एक केस में गैंगस्टर का आरोपी है
पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि मोबाइल एप से एसयूवी के बारे में पता किया गया तो यह वाहन नीलिमा मल्होत्रा पत्नी मनुज मल्होत्रा निवासी जालपा नाला, फैजाबाद का निकला। मनुज मल्होत्रा एक केस में गैंगस्टर का आरोपी है। प्रभारी निरीक्षक कैंट अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें