फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दलालों का कमाल, हवाई जहाज से भेजते थे रेलवे के तत्काल टिकट... कालाबाजारी करने वाले गिरोह का खुलासा

Wed, 18 Jun 2025 01:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में रेलवे पुलिस बल ने रेलवे टिकटों की हवाई जहाज से कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के छोटे आरक्षण केंद्रों से तत्काल टिकट बुक करवाकर उन्हें फ्लाइट से भेजते थे।
विज्ञापन
रेलवे के तत्काल टिकट की कालाबाजारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन के तत्काल टिकटों की हवाई जहाज से कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) क्राइम ब्रांच ने ऐसा करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने के बाद मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन


आरपीएफ अपराध शाखा के उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह यादव के साथ में संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम ने चारबाग में पार्सल ऑफिस के पास से दो आरोपियों को पकड़ा है। इस दौरान एक मूल टिकट तथा 19 टिकटों की फोटो कॉपी पकड़ी गई थी, जो देश के विभिन्न रेलवे काउंटरों से दलाल ने बनवाए थे और उनको फ्लाइट के जरिए से ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए भेजा गया था। आरपीएफ की टीम ने दो मोबाइल, एक स्कूटी, एक मोटर साइकिल बरामद की है।

ये भी पढ़े- UP: अयोध्या समेत सात जिलों में कारोबारी गतिविधियां सुस्त, बुंदेलखंड के 5 जिलों का हाल भी खराब

विज्ञापन

20 लोगों के नाम पर तत्काल टिकट

आरपीएफ अपराध शाखा के उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने 1.34 लाख रुपये के तत्काल टिकट खरीदे थे। ये टिकट आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में विभिन्न जगहों पर छोटे आरक्षण केंद्रों से इकट्ठा किए जाते थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़े- इस्राइल-ईरान संघर्ष: इस्राइल,जापान और जर्मनी में स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती पर लगी रोक; जुलाई में होनी थी प्रक्रिया

एयरपोर्ट के कर्मचारी भी संदिग्ध

टिकटों की कालाबाजारी के खेल में लखनऊ का रहने वाला मोहम्मद शाबान, मुंबई का ट्रैवल एजेंट मनीष कामदार, मयूर गणेश, सीसीएस पोर्ट कार्गो सर्विस के कुछ कर्मचारी और दक्षिण भारत के एजेंट भी शामिल हैं। इनकी तलाश की जा रही है। आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें संजय नगर मोतीझील थाना खाला बाजार के रहने वाले मोहम्मद कैफ और संजय नगर करहेटा ऐशबाग थाना खाला बाजार निवासी गौरव उर्फ प्रिंस है।  इसके बाद कार्गो प्लेन के जरिए लखनऊ भेजे जाते थे। कुल 20 लोगों के नाम पर जारी हुए 80 टिकट है। मौके पर फोटो भी बरामद हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें