फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़े वाले चावल के आटे व मैदा से तैयार हो रहा था आपके लिए नूडल्स

Thu, 11 Jan 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नूडल्स नष्ट कराती एफएसडीए की टीम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लोगों की सेहत दांव पर लगा, गंदगी के बीच, घटिया सामग्री से शहर में नूडल्स तैयार किया जा रहा है। लखनऊ मेें गोमती नगर के विनीत खंड में दो फैक्ट्रियों पर एफएसडीए की कार्रवाई के दौरान कीड़े वाले चावल के आटे और मैदा से नूडल्स बनता मिला। गंदगी के बीच, गंदे फर्श पर तैयार किया गया सवा कुंतल नूडल्स मौके पर ही टीम ने नष्ट कराया।
विज्ञापन


दोनों फैक्ट्रियों को सील करते हुए दो नमूने लैब जांच को भेजे गए। अभिहीत अधिकारी टीआर रावत ने बताया कि दोनों ही फैक्ट्रियों के संचालक के खिलाफ एफएसडीए एक्ट में मुकदमा दर्ज कराते हुए दो लाख तक जुर्माना वसूलने की संस्तुति की जाएगी। 
अभिहीत अधिकारी के मुताबिक, गोमती नगर के विनीत खंड स्थित मल्हौर में गंदगी के  बीच घटिया सामग्री से नूडल्स तैयार किए जाने की शिकायत मिली थी।

यहां तैयार हो रहे नूडल्स की सप्लाई आसपास के जिलों में भी की जाती है। इतना ही नहीं मौके पर नूडल्स बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे चावल का आटा व मैदा में घुन व कीड़े भी मिले। बोरियों पर कीड़े रेंग रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदे कपड़ों पर सुखाए जा रहे थे नूडल्स

नूडल्स भरते हुए कर्मचारी - फोटो : amarujala
उन्होंने बताया कि इसमें से एक फैक्ट्री का संचालन विनोद कुमार चौहान और दूसरी का मल्हौर निवासी मुकेश कुमार द्वारा किया जा रहा था। दोनों ही कारखानों में खाद्य सामग्री बनाने के लिए एफएसडीए एक्ट के तहत तय मानकों की पूरी तरह से अनदेखी मिली। बनाई जा रही कच्ची सामग्री के स्थान पर गंदे पानी के भराव के साथ जल निकासी की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं मिली।

जिन कपड़ों पर नूडल्स तैयार कर सूखाए जा रहे थे, वह भी काफी गंदे और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले दिख रहे थे। घटिया गुणवत्ता के नूडल्स को राजधानी सहित आसपास के जिलों में सस्ती दर पर सप्लाई किए जाने का काम कई साल से चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार गंदगी के बीच घटिया गुणवत्ता की सामग्री के साथ तैयार किया जाने वाले ऐसे नूडल्स का नियमित सेवन पेट के रोग साथ लीवर को डैमेज कर जानलेवा स्तर तक नुकसान पहुंचाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें