एफएसडीए उप आयुक्त हरिशंकर सिंहकुछ दुकानदार जानबूझकर गड़बड़ी करते हैं, लेकिन सर्वे में पता चला कि 50 फीसदी से ज्यादा दुकानदार जागरूक न होने की वजह से और ग्राहकों की डिमांड की वजह से नुकसान उठाते हैं। ऐसे में दुकानदारों को प्रशिक्षित करने की रणनीति अपनाई गई है। यह अभियान हर जिले में चलाया जा रहा है। इसका फायदा ग्राहकों को भी मिलेगा।
मिलावट से बीमारी का खतरा
केजीएमयू के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट कई तरह की बीमारियों को बढ़ाते हैं। ट्रांस फैट के सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। यह धमनियों को ब्लॉक कर देता है। इससे दिल की बीमारी हो सकती है। एक ही तेल में बार-बार खाद्य पदार्थ तलने से कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा 30 फीसदी तक बढ़ जाता है। साफ-सफाई न होने और मक्खियों के बैठने से संबंधित खाद्य पदार्थ के विषाक्त होने का खतरा रहता है।