फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र को मिला सेक्सवर्कर का ऑफर, डीजीपी से शिकायत पर थाने में मिलीं गालियां

Thu, 22 Mar 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीड़ित ने किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में चौक के फूलवाली गली निवासी बीटेक छात्र हमाद रिजवी को ठगों ने निजी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर 16800 रुपये वसूल लिए। नौकरी न मिलने पर छात्र ने अपने रुपये वापस मांगे तो ठगों ने उसे सेक्सवर्कर बनाने का ऑफर दिया।
विज्ञापन


छात्र शिकायत लेकर चौक कोतवाली गया जहां से उसे टरका दिया गया। उसने डीजीपी, यूपी पुलिस और लखनऊ पुलिस को ट्वीट करके जानकारी दी तो इंस्पेक्टर और भड़क गए।

उन्होंने छात्र को थाने बुलाकर पहले गालियां दीं फिर तहरीर ली। छात्र ने इंस्पेक्टर की करतूत को भी ट्वीट कर दिया है। हमाद ने बताया कि बीते दिसंबर में ठगों अमन शर्मा और नेहा शर्मा ने उसे फोन कर ग्लोबल फोन नेटवर्क कंपनी में नौकरी का ऑफर दिया था।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के लिए 1000 रुपये जमा कराने के लिए ठगों ने उसे सुरेश कुमार नाम के व्यक्ति का बैंक ऑफ बड़ौदा का एक अकाउंट नंबर दिया। हमाद ने उक्त अकाउंट में रुपये जमा करा दिए। 

ठगों का आॅफर सुन उड़े होश

डेमो
इसके बाद 5000, 10000 व 800 रुपये करके उससे और रुपये लिए गए। ठगों ने कहा कि कंपनी का ऑफिस गोमतीनगर में है। हमाद ने गोमतीनगर जाकर पता किया तो कंपनी का ऑफिस मिल गया।

हालांकि, वहां पूछताछ करने पर किसी तरह की वेकेंसी न निकालने की जानकारी दी गई। हमाद ने ठगों के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने उसे सेक्सवर्कर बनाने का ऑफर दिया। यह सुनते ही छात्र के होश उड़ गए।

उसने चौक कोतवाली गया तो पुलिस ने उसे टरका दिया। हमाद ने अपनी पीड़ा डीजीपी, यूपी पुलिस और लखनऊ पुलिस के ट्विटर हैंडल पर की तो इंस्पेक्टर उमेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को हमाद को फोन कर बुलाया और गालियां दीं।

इसके बाद तहरीर लेकर बृहस्पतिवार सुबह एफआईआर की कॉपी ले जाने को कहा। छात्र ने घर जाते ही फिर से ट्वीट करके चौक इंस्पेक्टर की करतूत के बारे में अधिकारियों को बताया। 
विज्ञापन

हम खुद ठगी के शिकार, तुमको न्याय क्या दिलाएंगे

डेमो - फोटो : अमर उजाला
वहीं हमाद का कहना है कि ठग अमन शर्मा ने खुद को लखनऊ निवासी व प्रदेश सरकार के मंत्री का करीबी बताते हुए खामोश रहने को कहा।

हमाद का कहना है कि जब वह चौक कोतवाली पहुंचा तो उसे पास की चौकी भेज दिया गया। वहां एक दरोगा दुबे जी मिले। हमाद ने समस्या बताना शुरू की तो दरोगा भी पीड़ा बताने लगे।

उन्होंने कहा कि बेटे की नौकरी के नाम पर उनसे ही 50 हजार रुपये ठग लिए गए हैं। मौके पर मौजूद एक महिला सिपाही ने कहा कि उसका मोबाइल फोन खो गया जो आज तक नहीं मिला। हम पुलिस में रहकर खुद की मदद नहीं कर पा रहे तो तुम्हारी क्या करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें