फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से दोस्ती, फिर सेक्स-धोखे की कहानी...

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवती को कुछ लोग मुंबई ले गए। वहां शादी का झांसा देकर कई दिनों तक शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


किसी तरह युवती धोखेबाजों के चंगुल से छूटकर घर लौटी और कोतवाली थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि आठ लोगों के खिलाफ अपहरण, रेप, धोखाधड़ी और धमकी का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। युवती कोतवाली क्षेत्र की है। फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती राज गुप्ता से हुई।

दोनों में काफी दिन से चैटिंग चल रही थी। पुलिस ने बताया कि राज गुप्ता ने युवती को शादी का झांसा दिया।
विज्ञापन

जान लेने की धमकी दे बनाए फि‌जिकल रिलेशन

19 मार्च को उसे कार से मुंबई ले गया। युवती का आरोप है कि राज गुप्ता ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए।

राज और उसकी मदद करने वाले साथियों के चंगुल से छुटकर वह घर पहुंची और परिवार वालों को वाकया बताया।

इंस्पेक्टर हरीराम वर्मा का कहना है कि युवती की मां की तहरीर पर राज गुप्ता, राजेश, निलेश शर्मा, अनिल शर्मा, राजेश मिश्र, सोनू, ड्राइवर और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में कुछ शहर और कई मुंबई के रहने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें