फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम सिंह यादव हैं आरएसएस के एजेंट'

Tue, 31 Mar 2015 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,संभ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव/पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मुलायम सिंह यादव को आरएसएस का एजेंट बताते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडों की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार पर मुस्लिमों को वादे के मुताबिक आरक्षण दिलाने में फेल हुई है।
विज्ञापन


नूरी कोल्ड स्टोर सरायतरीन में आयोजित विधान सभा स्तरीय कैडर कैंप में बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सबसे पहले संभल विधान सभा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी के पूर्व चेयरमैन हाजी आजम कुरैशी को प्रत्याशी घोषित किया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने रिपोर्ट पेश की। इसके बाद सांगठनिक समीक्षा कर अग्रिम रणनीति समझाई। कार्यकर्ताओं को मिशन-2017 में विजय के लिए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए। यहां मीडिया को भी बसपा विरोधी बता दिया।
विज्ञापन

मुसलमानों से किए वादे पूरे नहीं किए मुलायम ने

इसके बाद अंबेडकर पार्क स्थित मुस्लिम भाईचारा सम्मेलन में आयोजित सभा में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सिद्दीकी ने सपा सरकार पर मुस्लिमों को वादे के मुताबिक आरक्षण दिलाने में फेल रहने का आरोप लगाया।

कहा कि मुलायम सिंह यादव की कथनी और करनी में अंतर है। उन्हें आरएसएस का एजेंट करार दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक ग्रीशचंद्र, पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां, राज्य सभा सदस्य सालिम अंसारी,नदीम अशरफ जायसी, रफातुल्ला उर्फ नेता छिद्दा आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें