फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामनगरी में सावन की फुहारों के बीच हुई आस्था की बारिश, सावन के चौथे सोमवार पर शिवमय रहा माहौल

Mon, 12 Aug 2024 03:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनगरी अयोध्या में सावन की फुहारों के बीच आस्था की भी बारिश हुई। सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की कतार रही जयकारे गूंजते रहे। 

 
विज्ञापन
भगवान शिव का जलाभिषेक करते शिवभक्त। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर बारिश ने रामनगरी को सराबोर कर दिया तो दूसरी तरफ सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही रामनगरी हर हर बम बम के जयकारों से गूंजने लगी। रामनगरी में उमड़े शिवभक्तों ने भोलेबाबा का अभिषेक किया तो वहीं भगवान इंद्र ने शिवभक्तों का अभिषेक किया।

विज्ञापन


रामनगरी में सावन की फुहारों के बीच आस्था की भी बारिश हुई। सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की कतार रही जयकारे गूंजते रहे। प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।

शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार सुबह चार बजे से ही लग गई थी। बारिश में भीगते हुए हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए शिवभक्त लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन


भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। सीसीटीवी से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें