फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चार छोटे दलों का आम आदमी पार्टी में विलय, संजय सिंह बोले- हम मुद्दों की राजनीति करते हैं

Tue, 11 Jan 2022 10:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह की मौजूदगी में प्रदेश की चार छोटी पार्टियों ने आप में अपना विलय कर दिया है।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार छोटे दलों ने मंगलवार को लखनऊ में आम आदमी पार्टी (आप) में अपनी पार्टी का विलय करने की घोषणा की। इनमें संयुक्त जनादेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास्तव, सबका दल यूनाइटेड पार्टी के अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा, राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह और समान अधिकार पार्टी के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन खान शामिल हैं। आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सभी दलों का विलय करते हुए उनके अध्यक्षों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


आप के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ने रखने वाले इन दलों के जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मुद्रा की नहीं, मुद्दों की राजनीति करती है। इनके अलावा राजधानी के प्रमुख चिकित्सक डॉ. केपी चंद्रा ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें