फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट पर चार यात्रियों से बरामद हुई एक करोड़ 73 लाख की विदेश मुद्रा, पूछताछ जारी

Wed, 27 Mar 2019 07:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ी गई विदेशी मुद्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को अधिकारियों ने लखनऊ से बैंकॉक जा रही फलाइट से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा जब्त की है। चार लोगों से करीब एक करोड़ 73 लाख 63 हजार 498 रुपये कीमत की विदेशी मुद्रा बरामद की है। यह रकम उन्होंने अपने हैंड बैग में छुपा रखी थी।

विज्ञापन


यह कार्रवाई आयुक्त सीमा शुल्क वेद प्रकाश शुक्ला व उप आयुक्त निहारिका लाखा के निर्देशन में हुई। निहारिका ने बताया कि बरामद विदेशी मुद्रा में अमेरिकी डॉलर, सऊदी रियाल, जापानी येन, यूरो आदि बरामद किये गए हैं। उन्होंने बताया कि यह एयरपोर्ट पर अब तक का सबसे बड़ा केस है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें