फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: चर्चित एंबुलेंस मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, 13 आरोपियों में से दो की गिरफ्तारी शेष

Wed, 30 Mar 2022 03:58 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी , बाराबंकी

सार

माफिया मुख्तार अंसारी के चर्चित एंबुलेंस मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। अभी दो की गिरफ्तारी शेष है। मेडिकल कराकर उन्हें अदालत में पेश करने की तैयारी है।
विज्ञापन
बाहुबली मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी के चर्चित एंबुलेंस मामले में गैंगस्टर के चार और आरोपियों को बाराबंकी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी दो आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पंजाब जेल मे बंद होने के दौरान अदालत से लाने व ले जाने के लिए प्रयोग की जा रही एंबुलेंस का पंजीकरण बाराबंकी के एआरटीओ कार्यालय में पाया गया था।

विज्ञापन


फर्जी दस्तावेज के आधार पर कराए गए एंबुलेंस पंजीकरण में करीब एक साल पहले नगर कोतवाली में मुख्तार अंसारी समेत 13 पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 4 अप्रैल 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।

इस मामले में आठ आरोपी अदालत से जमानत पर छूट गए थे। 5 दिन पहले नगर कोतवाली में माफिया मुख्तार अंसारी समेत 13 गैंगस्टर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद ही पुलिस ने श्याम संजीवनी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ अलका राय व शेषनाथ राय को मंगलवार को मऊ से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके बाद बाराबंकी पुलिस ने इस मामले में बुधवार को गाजीपुर से सलीम, सुरेंद्र शर्मा व फिरोज कुरैशी तथा मऊ से राजनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाराबंकी लाया गया है जहां मेडिकल कराने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में अभी दो आरोपी मो. जाफरी उर्फ शाहिद  मो. शाहिद पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही हैं। वहीं एसपी पूर्णेन्दु  सिंह ने बताया कि चर्चित एंबुलेंस प्रकरण में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद बुधवार को भी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें