फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: लूट के विरोध में सब्जी विक्रेता पर झोंका फायर, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2022 02:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

लूट के इरादे से आए बदमाशों ने नाकाम रहने पर सब्जी विक्रेता पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर के थाना हरगांव इलाके में एक सब्जी विक्रेता से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के मौके पर आ जाने के चलते बदमाश लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाए। मौके से फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने युवक पर फायर झोंक दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर हरकत में आई हरगांव व क्राइम ब्रांच पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी आकाश कुमार सब्जी बेचने का काम झरेखापुर में करता है। उसके पास एक ऑटो रिक्शा भी है।

मंगलवार देर रात वह अपना आटो रिक्शा बदलने हरगांव चन्द्रिका पुरवा निवासी अपने मित्र राहुल के घर जा रहा था। हरगांव इलाके में शिवपुरी गांव के करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने आकाश को रोक कर मोबाइल छीन लिया और नकदी भी छीनने की कोशिश की। आकाश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे एक बदमाश ने आकाश पर फायर झोंक दिया और भाग निकला। आकाश घायल हो गया। पीड़ित ने झरेखापुर चौकी पहुंच कर पुलिस को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित का इलाज करा कर घर भेज दिया। वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने चार घंटे के भीतर लूट को अंजाम देने वाले संजय कुमार और शोभित तिवारी को मुठभेड़ में ग्राम शेखापुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से मौके से एक मोबाइल, आधार कार्ड, बाइक, 7 कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें