फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के चार जिलों को केंद्र सरकार ने दी सौगात

Sat, 30 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने यूपी के चार मेडिकल कॉलेजों को हरी झंडी दे दी है। यह मेडिकल कॉलेज बस्ती, शाहजहांपुर, फैजाबाद व फीरोजाबाद में बनेंगे। यहां के जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में तब्दील किया जाएगा। बहराइच का प्रस्ताव फंस गया है। इसकी औपचारिकताएं प्रदेश सरकार पूरा करने में लगी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने यूपी के पांच जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में तब्दील करने की सैद्धांतिक सहमति दी थी। प्रदेश सरकार ने इसका विस्तृत प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था।

बहराइच का प्रस्ताव इसलिए अटका क्योंकि सरकार ने मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जो जमीन दी है वह 13 किलोमीटर दूर है। जबकि अस्पताल से 10 किलोमीटर की परिधि में जमीन होनी चाहिए।
विज्ञापन


जब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास पहुंचा तो इस पर आपत्ति लग गई। अब प्रदेश सरकार यह देख रही है कि जो जमीन मेडिकल कॉलेज के नाम पर दी गई है वह कितनी दूर है। डीएम से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

70 फीसदी पैसा केंद्र व 30 फीसदी राज्य देगा

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप चंद्र पांडेय कहते हैं कि शीघ्र ही बहराइच के जिला अस्पताल को भी मंजूरी मिल जाएगी। सभी आपत्तियां दूर कर ली जाएंगी। पांचों मेडिकल कॉलेज 2018 में शुरू हो जाएंगे।

हर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें केंद्र सरकार को 70 फीसदी और 30 फीसदी पैसा प्रदेश सरकार को देना है।

बस्ती व शाहजहांपुर में विभाग को जमीन मिली
बस्ती व शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जमीन चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिल गई है। फैजाबाद व फीरोजाबाद में जमीन जल्द मिलेगी। इसका प्रस्ताव तैयार है।

फैजाबाद में माध्यमिक शिक्षा विभाग की जमीन चिकित्सा शिक्षा विभाग को दी जा रही है। शीघ्र ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद जमीन विभाग को मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें