सीबीआई निदेशक का चयन उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता मिलकर करते हैं। मौजूदा सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा का कार्यकाल 31 जनवरी 2019 को पूरा हो रहा है।
सीबीआई में ही विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के साथ विवाद के बाद आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना दोनों को 23 अक्तूबर को जबरन अवकाश पर भेज दिया गया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है जिसमें अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।