फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव की रैली के कारण बदला रहेगा यातायात, देखें- किधर से जाएं, किधर से न जाएं

Sun, 09 Dec 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की रविवार को रमाबाई आंबेडकर मैदान में रैली को लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात रविशंकर निम ने बताया कि सुबह छह बजे से विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

विज्ञापन


इधर न जाएं
- कानपुर की ओर से आने वाला सामान्य यातायात औरंगाबाद शहीद पथ अंडरपास चौराहा से सर्विस रोड से रमाबाई आंबेडकर मैदान कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं जा सकेगा।

- रमाबाई रैली स्थल औरंगाबाद तिराहा से रमाबाई आंबेडकर मैदान कार्यक्रम स्थल की तरफ यातायात बंद रहेगा।

- रमाबाई रैन बसेरा (ख्वाजापुर) तिराहे से वाहन रमाबाई आंबेडकर मैदान कार्यक्रम स्थल की ओर नहीं जा सकेंगे।

- आंबेडकर विवि शहीद पथ अंडरपास चौराहे से रमाबाई आंबेडकर मैदान कार्यक्रम ओर यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

इधर से जाएं

- कानपुर की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात बिजनौर रोड व रैली स्थल के दूसरी तरफ सर्विस रोड से होकर जाएगा।

- रमाबाई रैली स्थल औरंगाबाद तिराहा से बिजनौर रोड व बिजली पासी किला होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- रमाबाई रैन बसेरा (ख्वाजापुर) तिराहा से आंबेडकर विवि सर्विस रोड या शहीद पथ होकर जा सकेंगे।

- आंबेडकर विश्वविद्यालय शहीद पथ अंडरपास चौराहे से बिजनौर रोड सर्विस रोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

एंबुलेंस को छूट
कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त किसी व्यक्ति की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन, स्कूली वाहन ले जाने के लिए ट्रैफ्रिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर - 0522 2483800, 9454405155, 1073 पर संपर्क किया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें