फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाइन सिटी पर चार मुकदमें दर्ज, चार लोगों से 22 लाख रुपये ठगने का आरोप

विज्ञापन
शाइन सिटी के खिलाफ ठगी के आरोप में चार और मुकदमे दर्ज। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
शाइन सिटी के निदेशकों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में चार मुकदमे दर्ज किए गए। सूबेदार व उसके भाई सहित चार लोगों ने आरोप लगाया कि जमीन के नाम पर 22 लाख रुपये ठगे गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, चिनहट सीबीसीआईडी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार 2016 में शाइन सिटी के निदेशकों को जमीन के लिए रुपये दिए थे।
सुशील के मुताबिक, आर स्कवायर स्थित कार्यालय पहुंचे थे, जहां निदेशक आसिफ और राशिद नसीम ने शाइन सिटी की योजनाएं बताई। जमीन लेने पर मुनाफा होने की बात कही थी।
विज्ञापन

सुशील ने ढाई लाख रुपये लगाए थे। वर्ष 2020 में कंपनी ने जमीन देने से मना करते हुए रुपये लौटाने की बात कही थी। उन्हें करीब 1.82 लाख रुपये लौटाए गए।
बचे 68 हजार रुपये देने से आरोपी मुकर गए। वहीं, कानपुर बिधनू निवासी सूबेदार राजेश पाल से कंपनी के एजेंट विक्रम सिंह यादव ने संपर्क किया था।
एजेंट ने लखनऊ में बन रही सोलिटेयर टाउनशिप में प्लॉट दिलाने की बात कहकर साढ़े नौ लाख रुपये ऐंठे थे। न जमीन मिली और न ही रुपये। उनके भाई रिटायर सैन्यकर्मी रमेश पाल से भी साढ़े नौ लाख रुपये ठगे गए हैं।
इसके अलावा फैजुल्लागंज निवासी विकास नारायण सिंह ने भी शाइन सिटी की मोहनलालगंज खुजेहटा में बन रही टाउनशिप में दो लाख रुपये लगाए थे। उन्हें भी जमीन नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें