फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में भाजपा विधायक के चचेरे भाई समेत चार की दर्दनाक मौत

Mon, 07 Oct 2019 11:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आगरा एक्सप्रेस वे पर रविवार रात कंटेनर चालक की लापरवाही से हुए भीषण हादसे में गोंडा के भाजपा विधायक विनय द्विवेदी के चचेरे भाई 50 वर्षीय बृजेश द्विवेदी, बहन सुनीता पांडेय, भांजी आकृति और अंशिका की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन


सभी आकृति की शादी के लिए कार से शॉपिंग करने दिल्ली गए थे। साथ में पड़ोसी चंद्रकमल पांडेय भी था। लौटते वक्त उन्नाव के हसनगंज स्थित घरघटा गांव के पास उनकी कार एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर में घुसे कंटेनर के पीछे टकरा गई। 

यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने एंबुलेंस से सभी घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा जहां उपचार के दौरान चार लोगों ने दम तोड़ दिया। चंद्रकमल पांडेय की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। कंटेनर मालिक के खिलाफ उन्नाव की हसनगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा रात करीब 12.40 बजे हुआ। विजय द्विवेदी गोंडा के मेहनौन विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं। उनके चचेरे भाई बृजेश द्विवेदी भी गोंडा के सदर इलाके के थे और यहां लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में अलकनंदा अपार्टमेंट में रहकर ठेकेदारी कर रहे थे। 

बृजेश की बहन सुनीता पांडेय गोंडा के नगर कोतवाली स्थित जानकीनगर में पति राजेश पांडेय व 24 वर्षीय बेटी आकृति उर्फ साक्षी और बेटे आयुष के साथ रहती थीं। आकृति की 21 सितंबर को इलाहाबाद के युवक से शादी तय हुई थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

शुक्रवार को शादी की खरीदारी के लिए सुनीता और आकृति को लेकर बृजेश कार से दिल्ली गए थे। साथ में गोंडा में उनके पड़ोस में रहने वाला 42 वर्षीय परिचित चंद्रकमल पांडेय भी था। दिल्ली में ही भाई चचेरी बहन पूनम पांडेय की 19 वर्षीय बेटी अंशिका भी मिल गई। पांचों लोग रविवार शाम करीब पांच बजे गोंडा के लिए वापस चले। कार बृजेश ही चला रहे थे। 

रात को उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर में घुसे कंटेनर के पीछे उनकी कार टकरा गई। भीषण टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। अन्य वाहन चालकों से सूचना पाकर आई रेस्क्यू टीम ने किसी तरह कार से सभी को बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर भेजा। 

उपचार के दौरान बृजेश, सुनीता, आकृति और अंशिका की मौत हो गई। चंद्रकमल पांडेय की गर्दन की हड्डी टूट गई है जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे आईसीयू में रखा गया है। उधर, सुनीता के बेटे आयुष ने कंटेनर के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस कंटेनर चालक व मालिक का पता लगाने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें