फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी के घर लूटपाट में नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, लूट के बाद गर्ल फ्रेंड...

Sun, 14 Mar 2021 07:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पत्रकार वार्ता करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगंज सेक्टर बी में रहने वाले दवा कारोबारी दिनेश अग्रवाल के घर बुधवार रात हुई लूटपाट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस इस मामले में एक नाबालिग सहित चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने लुटेरों के पास से 4.25 लाख रुपये नकदी , 1.70 लाख रुपये बैंक खाते में जमा करने की रसीद और एक कार बरामद की है। कार से ही वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश पहुंचे थे।
विज्ञापन


डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के मुताबिक पुराने नौकर सीतापुर के महमूदाबाद के सहदेवा का रहने वाला  क्षमाशील उर्फ  अमन ने अपने साथी बाराबंकी के बिलौली महराजा का सचिन कुमार,  चिनहट दयाल फार्म का रहन ेवाला सुयश उफ्र शुभम सिंह और एक नाबालिग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के वक्त कारोबारी दिनेश अग्रवाल अपनी बेटी के घर पूरे परिवार के साथ गए हुए थे। घर मे गार्ड राकेश और नौकर अनिल मौजूद थे। नौकर अनिल भी वारदात से कुछ देर पहले सब्जी लेने निकल गया था। तभी ये बदमाश घर मे घुसकर गार्ड को बाथरूम में बंधक बना करीब 9 लाख लूटकर फरार हुए थे।

वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। इस वारदात केखुलासे के लिए पुलिस ने क्राइम ब्रांच, सर्विलांस की मदद ली। एडीसीपी प्राची सिंह के मुताबिक आरोपियों को सीसीटीवी कैमरों में मिले फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया।  पुलिस ने लूटी गई रकम में से 4,25200 रुपये नकदी बरामद की है। जबकि 1.70 लाख रुपये की बैंक खाते में जमा करने की रसीद बरामद किया है। वहीं वारदात के दौरान प्रयुक्त कार व मोबाइल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी लूट से खरीदी थी कार

प्रभारी निरीक्षक पन्ने लाल यादव के मुताबिक दिसंबर में इन्हीं बदमाशों ने दवा कारोबारी दिनेश अग्रवाल के घर लूटपाट की थी। उस लूट में बदमाशों के हाथ करीब 9 लाख रुपये लगे थे। पूछताछ में इस बात की पुष्टि हुई कि दिसंबर में लूटपाट के दौरान मिले रकम से क्षमाशील ने स्विफ्ट डिजायर कार 7 लाख रुपये में खरीदी थी। लूट के रुपये से खरीदी गई कार से दोबारा वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। पुलिस ने कार को भी बरामद कर ली है।

लूट के बाद गर्ल फ्रेंड के खाते में डाली थी रकम
एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक वारदात बुधवार रात को अंजाम देने के बाद मास्टर माइंड क्षमाशील उर्फ अमन और विकास हैं। लूटपाट करने के बाद बृहस्पतिवार को रकम बंटवारा भी नहीं किये थे। लेकिन क्षमाशील उर्फ अमन ने अपने गर्ल फ्रेंड के खाते में 1.70 लाख रुपये जमा कर दिये थे। ताकि लूटपाट के बाद पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद भी रकम बच जाए। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसकी एक न चली। उसके पास से पुलिस ने खाते में जमा किये जाने वाली रकम की रसीद बरामद कर ली। पुलिस ने इस रुपये के निकासी पर रोक लगाने केलिए बैंक के अधिकारियों को पत्र भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में एक सेवानिवृत्त वन अधिकारी का बेटा भी शामिल हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। वहीं अभी इस मामले में नौकर अनिल और सुरक्षाकर्मी राकेश की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें