राजधानी के जानकीपुरम इलाके में रहने वाली किशोरी प्रेमी से घंटो मोबाइल पर बातचीत करती थी। यह सिलसिला अनवरत रूप से पिछले दो साल से अधिक समय से चल रहा था। प्रेमिका के घर वालों ने पकड़ लिया। वहीं प्रेमी को पता चला तो उसने सबूत मिटाने केलिए प्रेमिका का मोबाइल छीन लिया। प्रेमिका ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। इससे आहत प्रेमिका ने बृहस्पतिवार रात को कमरे में मां की साड़ी का फंदा बनाया और खुदकुशी कर ली। पिता ने खुदकुशी के लिए प्रेमी को जिम्मेदार बताया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।
जानकीपुरम थानाक्षेत्र के विस्तार इलाके में राजेश गौतम अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 17 साल की बेटी रूबी की दोस्ती विस्तार के सेक्टर-3 निवासी रितिक सिंह उर्फ विभू सिंह से हो गई। दोनों में प्यार हुआ। हाईटेक युग में रूबी और रितिक सिंह भी एक दूसरे के करीब रहने के लिए मोबाइल का सहारा लिया। दोनों एक दूसरे से बातों के जरिए प्रेम को परवान चढ़ाने लगे।
रूबी और रितिक सिंह दोनों एक दूसरे के करीब होते गये। मोबाइल पर खुलकर बातें करते थे। दिन में भले ही लोगों के डर से कम समय की बात करते थे। लेकिन रातों को जब अकेले कमरे में होते तो बातचीत के दौरान सारी सीमाएं लांघ जाते थे। पूरी रात बात करते थे। इस दौरान वॉयस कॉलिंग ही नहीं वीडियो चैटिंग व कॉलिंग भी होती थी। प्रेमिका को घर वालों ने बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पिता ने उसको जमकर फटकार लगाई। मोबाइल पर बात करने से मना कर दिया। यहीं नहीं प्रेमी विभू के घर भी पहुंच गये। वहां उसके पिता से शिकायत की।