फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से राहत के लिए टेंपो के 44 रूट तैयार, मेट्रो रूट पर ऑटो समेत नहीं चलेंगे ये वाहन

Wed, 12 Jun 2019 02:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ को जाम मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने फिर एक नई कवायद शुरू की है। अब ऑटो-टेंपो के 44 रूटों को बदलने का फैसला किया गया है। साथ ही 28 प्रमुख मार्गों पर बिना परमिट दौड़ रहे ई-रिक्शा का संचालन भी प्रतिबंधित किया जाएगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में यातायात विभाग की ओर से प्रस्तावित रूट का मसौदा प्रस्तुत किया गया। खास बात है कि रूट बदलने की यह कवायद दस साल बाद की जा रही है। इसके तहत मेट्रो रूट पर ऑटो-टेंपो संग सिटी बस का संचालन बंद कर उसे दूसरे रूट पर शिफ्ट करने का परमिट जारी करने और नए रूटों का भौतिक सत्यापन तीन दिन में में करने को कहा गया है। डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट को अंतिम मंजूरी के लिए 15 जून के बाद प्रस्तावित आरटीए की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। परिवहन अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले 2009 में रूटों का निर्धारण हुआ था।

जानें- क्या है आईटीएमएस

प्रतीकात्मक तस्वीर
आईटीएमएसः सुस्ती पर नाराजगी
डीएम ने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम(आईटीएमएस) की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई है। कहा कि जिन चौराहों पर सिस्टम लग चुका है, वहां नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चेतावनी एसएमएस जारी करने का काम तीन दिन में शुरू करें।

डीएम को बताया गया कि आईटीएमएस के तहत दो कॉरिडोर के 20 चौराहों पर काम अंतिम दौर में है जो 30 जून तक पूरा हो जाएगा। बैठक में एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी ने अपने यहां लंबित क्रमशः 29 और 24 एनओसी का काम जल्द पूरे करने का भरोसा दिलाया।

क्या है आईटीएमएस
जाम से राहत के लिए 2016 में यह प्रोजेक्ट तैयार हुआ। मंजूरी के बाद भी अटका है। इसके तहत 212 करोड़ रुपये खर्च कर शहर के छोटे-बड़े सभी 177 चौराहों को सुधारने के साथ रोड इंजीनियरिंग से सड़कों का ट्रैफिक लोड कम किया जाएगा। इसके बजट का प्रावधान अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से किया जा रहा है।

28 रूटों पर नहीं चलेगा ई रिक्शा

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जाम से राहत की कवायद के लिए डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में तय हुआ कि ई-रिक्शा 28 रूटों पर नहीं चलेंगे। बैठक में इसका प्रस्ताव पारित कर चिह्नित मार्गों पर ई रिक्शा का संचालन बंद कराने का निर्देश एसएसपी को दिया गया।

इसके तहत अब पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया- खुर्रम नगर-टेढ़ी पुलिया- इंजीनियरिंग कॉलेज-आईआईएम तिराहा तक, सुभाष चौराहे से आईटी चौराहा, कपूरथला पुरनिया चौराहा तक, गोल मार्केट से छन्नी लाल कपूरथला चौराहा तक, बादशाह नगर चौराहे से लेखराज, भूतनाथ, पॉलीटेक्निक चौराहा तक, बाराबिरवा से पारा, बुद्धेश्वर से दुबग्गा तक, चारबाग- बांसमंडी-लाटूश रोड-कैसरबाग चौराहा से बस स्टेशन तक बांसमंडी से नाका ऐशबाग चौकी हैदरगंज तिराहा तक,

एवरेडी से बुलाकी अड्डा, नक्खास कमला नेहरू चौराहा तक, पक्का पुल से त्रिवेनी नगर मड़ियांव चौराहा तक, 1090 से पीएनटी बैकुंठ धाम, चिरैयाझील क्लार्क अवध तिराहा तक, जियामऊ से डीजीपी ऑफिस, सिकंदरबाग, चिरैयाझील तिराहे तक, संप्रू मार्ग तिराहा से डनलप, सहारागंज तिराहा बैंक ऑफ इंडिया तिराहा तक, अमीनाबाद से रकाबगंज तिराहा तक, गांधी सेतु 1090 चौराहा से हनीमैन चौराहा तक वाया अंबेडकर उद्यान सीएमएस तिराहा दयाल पैराडाइज, ग्वारी,

हुसड़िया जीवन प्लाजा तक, सीडीआरआई से कैसरबाग बस अडड तक, कमला नेहरू चौराहा से अशोक लाट कैसरबाग वाया मेडिकल कॉलेज चौराहा, शाहमीना, डालीगंज, शहीद स्मारक, सीडीआरआई, क्लार्क अवध, सुभाष चौराहा व परिवर्तन चौक तक, एयरपोर्ट से कृष्णानगर, सिंगार नगर, आलमबाग तक, आलमबाग से बस स्टेशन, आलमबाग थाना, मुव्वैया, दुर्गापुरी से चारबाग तक, चारबाग से हुसैनगंज, बर्लिंग्टन, हजरतगंज अशोक मार्ग से निशातगंज तक ई-रिक्शा का संचालन संख्ती के साथ प्रतिबंधित होगा।

देखें- 44 नए रूट व उन पर ऑटो-टेंपो का परमिट

प्रतीकात्मक तस्वीर
   44 नए रूट व उन पर ऑटो-टेंपो का परमिट

 
विज्ञापन

...तो मेट्रो रूट पर सुबह 6 से रात 10 तक ही बंद रहेंगे ऑटो-टेंपो

मेट्रो रूट पर ऑटो-टेंपों का संचालन मेट्रों के संचालन के आधार पर तय होगा।  मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलती है। इसके बाद इस रूट पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था के वैकल्पिक इंतजाम होने चाहिए।

डीएम ने कहा कि मेट्रो प्रबंधन से बात कर इस पर जल्द फैसला होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें