फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: चुनाव हारने के बाद प्रधान ने खुदवाई गांव की सड़क, एसडीएम ने बनवाई

Tue, 08 Jun 2021 12:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में प्रधानी का चुनाव हारने के बाद एक प्रधान ने गांव की सड़क खुदवा दी। हालांकि, जानकारी मिलने पर फिर से सड़क का निर्माण करवाया गया।
विज्ञापन
निर्माण कार्य का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव हारने की खीझ में जेसीबी मशीन से खुदाई गई गांव की सड़क को एसडीएम ने दोबारा बनवा कर ग्रामीणों की राह आसान की। सड़क तैयार होने के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम के साथ अमर उजाला का भी आभार जताया है।

विज्ञापन


मामला हैदरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत रोहना मीरापुर का है। इस पंचायत के तत्कालीन प्रधान दीपक तिवारी के द्वारा अहिरन सरैंया मजरे में एक धार्मिक स्थल जाने वाली सड़क का निर्माण बाग के किनारे से कराया था। मगर पंचायत चुनाव में हारने के बाद प्रधान ने जेसीबी मंगा कर पूरी सड़क खुदवा दी थी।

इस आशय का समाचार उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके  बाद प्रशासन हरकत में आया । एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का हल निकाला।
विज्ञापन


सोमवार को लेखपाल को भेजकर दोबारा सड़क का निर्माण कराकर ग्रामीणों की राह आसान की। इसे लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम के साथ अमर उजाला समाचार पत्र का भी आभार जताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें