फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : 15 दिसंबर को होगा किसानों का जमावड़ा, मानदेय व अधिकार बढ़ाने सहित कई योजनाओं का होगा एलान

Sat, 11 Dec 2021 05:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में प्रदेश सरकार ग्राम प्रधानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। इस संबंध में तैयारियों के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 दिसंबर को एक साथ 58,189 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों को बढ़े अधिकार व बढ़े मानदेय के रूप में कई सौगातें दी जा सकती हैं। इसके लिए सरकार ने ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का रमाबाई आंबेडकर मैदान लखनऊ में सम्मेलन बुलाया है।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने चार दिसंबर के अंक में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों को तोहफा देने की तैयारी संबंधी खबर प्रकाशित की थी। शासन ने अब इस सम्मेलन का एलान कर दिया है। इस सम्मेलन में सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों, नव नियुक्त पंचायत सहायकों व पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

इसमें 1.25 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम पर होने वाला खर्च स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राज्य वित्त आयोग व केंद्रीय वित्त आयोग के प्रशासनिक मद से किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने निदेशक पंचायतीराज को सम्मेलन की तैयारी संबंधी निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें