निदेशक जू आरके सिंह ने बताया बर्ड फ्लू को देखते हुए प्राणि उद्यान में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। बाहरी वाहनों का प्रवेश पहले से मना है। सभी दर्शकों व कर्मचारियों को फुटवॉश, सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। बाड़ों का सैनिटाइजेशन और विसंक्रमण सुबह-शाम जारी है। वन्यजीवों की चिकन की खुराक रोक दी गई है।
पक्षियों में कोई भी लक्षण प्रतीत होने पर उनके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। परिंदों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। पक्षियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए चिकित्सीय सलाह से औषधियां बढ़ाई जा रही हैं। वन्यजीवों को दिए जाने वाला भोजन पोटेशियम परमैगनेट के घोल से साफ करके ही दिया जा रहा है।